{"_id":"5a551d364f1c1bfc0f8b8830","slug":"161515527478-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। पुलिस को चकमा देकर 12 वर्ष से फरार चल रहे जालसाज मो. इस्लाम को मंगलवार को गोधना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस उसे पकड़ने में असफल हो जाती थी। उसके खिलाफ 2003 में नकली बीड़ी कंपनी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ऊंज पुलिस को सूचना मिली कि फरार जालसाज गोधना मोड़ पर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गोधना मोड़ पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे आरोपी मो. इस्लाम पुत्र अब्दुल खालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 2003 में ऊंज थाने में एक प्रतिष्ठित बीड़ी कंपनी के नाम पर नकली कंपनी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी न होने और कोर्ट ने हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने बताया कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रहा था।