फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निगम सदन की बैठक आज, जोड़तोड़ शुरू

नगर निगम सदन की बैठक आज, जोड़तोड़ शुरू

Sat, 06 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक आज, जोड़तोड़ शुरू
वाराणसी। नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को सांस्कृतिक संकुल में है। नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। सदन की बैठक में कार्यकारिणी समिति केचुनाव समेत चार एजेंडे तय किए गए हैं। महापौर मृदुला जायसवाल की ओर से सदन की बैठक केलिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

सदन की बैठक मेें पार्षदों का परिचय, सदन की कार्यवाही, कार्यकारिणी समिति के चुनाव और श्रद्धांजलि सभा तय किया गया है। कार्यकारिणी चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दल सदस्य बनने और उपसभापति के लिए मंथन शुरू कर दिए हैं। हालांकि सदन में भाजपा का पलड़ा सबसे भारी है।
विज्ञापन

सदन की बैठक तय कर दी गई है। लेकिन कांग्रेस को छोड़कर अभी किसी भी दल ने पार्षद दल का नेता नहीं चुना है। पार्षद दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य को सदन में नेता चुना जाता है। इसमें भाजपा की ओर से नरसिंह दास का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद डॉ. राजेश जायसवाल हैं। लेकिन अभी भाजपा पार्षद दल का नेता सदन में चुना नहीं जा सका है। वहीं सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है कि चुने गए पार्षदों में से पार्टी की सहमति से पार्षद दल का नेता जल्द चुन लिया जाएगा। वहीं बसपा के दो पार्षद हैं। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि सदन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सदन की बैठक 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed