{"_id":"5a4e90f64f1c1b40198b4e43","slug":"161515098358-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों को कम से कम तकलीफ देकर कराएं विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों को कम से कम तकलीफ देकर कराएं विकास
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधी रात को सड़क पर निकले। छह जगह पर अलग-अलग योजनाओं के बारे में पड़ताल की। और जानना चाहा कि और इसे पूरा कराने का निर्देश दिया।
दीनापुर एसटीपी, अलईपुर शेल्टर होम, चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण, भारत माता मंदिर, मंडुवाडीह आरओबी और दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्या समाधान के लिए काम करें। ध्यान रखें कि विकास कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम तकलीफ हो।
आम लोगों को कम से कम तकलीफ देकर कराएं विकास
दीनापुर - 90 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तार कर 140 एमएलडी बनाया जा रहा
लागत-170 करोड़
समय 9:35 बजे
सर्किट हाउस से निकलने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री ने दीनापुर में 140 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। दिसंबर, 2017 तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने का कारण पूछा और समय पर काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मार्च तक हर हाल में काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण इकाई और जल निगम के अधिकारियों से दो टूक कहा कि मार्च तक काम पूरा प्लांट को चालू कराएं जिससे कि गंगा में गिर रहे नालों को रोका जा सके और शहरियों को सीवेज समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान दीनापुर एसटीपी के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, उन्होंने किसान संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और बकाया धनराशि दिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अलईपुर शेल्टर होम-समय-10:08 बजे
सीएम आगमन से पूर्व चमका शेल्टर होम, गुल हुई बिजली
शाम सात बजे शेल्टर होम में रंग-रोगन के साथ लाइटिंग, बिस्तर, कंबल और पानी की व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। व्यवस्थाएं ऐसी कि लगे कि रोज यह व्यवस्था जनता को मिलती हैँ। सड़क के दोनों छोर से ठेला, खोमचा, गोमती समेत सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटवा दिया था। सिटी स्टेशन के बाहर लगने वाले ऑटो स्टैंड को भी खाली करा दिया गया था। उनके आगमन से पहले करीब तीन बार बिजली गुल हो गई। हालांकि सीएम के निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रही। सीएम ने कैमूर भभुआ (बिहार) निवासी भूति राम से शेल्टर होम की सुविधाओं के बारे में पूछा। करीब दो मिनट शेल्टर होम का निरीक्षण करने के बाद सीएम रवाना हो गए।
चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तारीकरण कार्य 80 करोड़
कैंट-समय-10:20 बजे
फ्लाईओवर बनाओ लेकिन ट्रैफिक पर रहे विशेष ध्यान
सीएम चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण करने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे। यहां उन्होंने पहले डीएम योगेश्वर राम मिश्र और सेतु निगम के अधिकारी से बातचीत कर कामकाज की प्रगति जानी और फिर फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य को देखने बढ़े। यहां उन्होंने निगम के अधिकारी से बातचीत के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। करीब पांच मिनट तक यहां रहने के दौरान उनका सबसे ज्यादा फोकस निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक को लेकर होने वाली परेशानियों पर रहा। अधिकारी से उन्होंने कहा कि हर हाल में दोनों तरफ के ट्रैफिक नियंत्रण का रोडमैप तैयार कराकर ही काम कराया जाए। निर्देश दिया कि किसी तरह से आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
1.33 करोड़ की योजना
10:29 बजे भारत माता मंदिर
पाथवे कार्य से नाखुश नजर आए सीएम
हृदय योजना के तहत भारत माता मंदिर में विकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम पाथ-वे कार्य से नाखुश नजर आए। जानकारी दे रहे नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से उन्होंने कहा कि यह और बेहतर हो सकता था। सीएम ने कहा कि पाथ-वे के दोनो किनारों को निर्माण कार्य के दौरान ही इसे और बढ़िया बनाया जा सकता था। इसमें मार्गों का विकास, सीमेंट म्युरल, साइनेज, बैठने के लिए बेंच आदि प्रकाश की व्यवस्था आदि करनी है। सीएम ने पहले भारत माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह परिसर में हुए कार्यों को देखा।
सी-लेवल से देखी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई
- सीएम ने भारत माता मंदिर में संगमरमर पर उकेरे गए भारत के मानचित्र को बड़ी ही तन्मयता से देखा। मंदिर के केयरटेकर राजू सिंह ने मंदिर की स्थापना से लेकर उसके इतिहास से सीएम को अवगत कराया। तय कार्यक्रम से अलग सीएम बेसमेंट में जाकर सी लेवल से एवरेस्ट की ऊंचाई देखी। बेसमेंट में बनी छोटी सी कोठरी में अचानक योगी के घुसते ही सुरक्षा एजेंसियों की सांसे फूलने लगीं।
बाहर कार्पेट, बेसमेंट में पुताई तक नहीं
- मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाहर तो कार्पेट बिछाया गया था पर कार्यक्रम के विपरीत बेसमेंट में उनके प्रवेश से अधिकारियों में खलबली मच गई। बेसमेंट की दीवरों की पुताई तक नही हुई थी। वहीं प्रकाश के लिए खास दिन के लिए हाइलोजन लगा दी गई थी। पाथवे पर लगी लाइटें को देखने से लग रहा था कि आज-कल में ही उन्हें लगाया गया था।
36 करोड़ की योजना
मंडुवाडीह आरओबी-10:41 बजे
सीएम के जाते ही आरओबी पर शुरू हो गई आवाजाही
महमूरगंज में मंडुवाडीह आरओबी का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आरओबी के नीचे अफसरों संग कुछ दूर पैदल चलकर वार्ता की। करीब पांच मिनट तक वह यहां रहे। अफसरों से आरओबी का शुभारंभ पर पूछताछ की। अफसरों ने बताया कि आरओबी की फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसका उद्घाटन ही बाकी है। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से इसका लोकार्पण कराया जाएगा। सीएम के जाते ही आरओबी पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इस आरओबी को पूरा कराने के साथ ही सीएम आगमन को देखते हुए प्रशासन ने महमूरगंज और मंडुवाडीह की ओर बीते तीन दिन से अतिक्रमण अभियान चलाया था।
समय-10:52 बजे
दशाश्वमेध घाट पर बोले मुख्यमंत्री, काशी का विकास प्राथमिकता
व्यावसायिक कांप्लेक्स की अड़चनें दूर करा कर बनाएं पार्किंग
सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे अंत में दशाश्वमेध घाट पहुंचे। काफिला रुकते ही उनकी नजर वीडीए के वर्षों से अधूरे निर्माण पर पड़ी। इस बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण को निर्देश दिया कि जो भी अड़चनें हैं, उसे दूर कराके यहां पर पार्किंग सुविधा जनता को उपलब्ध कराएं। यहां से वह सीधे दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल पर पहुंचे। करीब पांच मिनट वहीं खड़े होकर गंगा एवं उससे जुड़ी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। लाइटिंग के साथ उन्होंने यहां की सफाई व्यवस्था भी देखी।