फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बृजेश बने अध्यक्ष, 11 मतों से जीते

बृजेश बने अध्यक्ष, 11 मतों से जीते

Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बृजेश बने अध्यक्ष, 11 मतों से जीते
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल के बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। बृजेश ने एनएसयूआई के राहुल उपाध्याय को 11 मतों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पर भी विद्यार्थी परिषद का कब्जा हुआ। इस पद पर अखिलधर द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, एनएसयूआई के अनुराग पांडेय उपाध्यक्ष और लालता प्रसाद मिश्र महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे शुरू हुए मतदान में 2107 में कुल 1339 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री पद पर 10 और संकाय प्रतिनिधि के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में थे। अपराह्न दो बजे मतदान समाप्त होने के बाद 3:30 बजे मतगणना शुरू हुई। शाम को 6:30 बजे मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय के अनुसार अध्यक्ष पद के एबीवीपी के प्रत्याशी बृजेश ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के राहुल को 11 मतों से हराकर जीत दर्ज की। बृजेश को 633 और राहुल को 622 मत मिले। एनएसयूआई के प्रत्याशी के आपत्ति जताने पर दोबारा मतगणना कराई गई लेकिन परिणाम पूर्ववत रहा। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग ने प्रभाकर को और महामंत्री पर लालता प्रसाद ने विकास पांडेय को हराया। 106 मत अवैध पड़े। अध्यक्ष पर 29, उपाध्यक्ष 33, महामंत्री 28, साहित्य संस्कृति संकाय 8, दर्शन संकाय प्रतिनिधि पद पर 4 मत अवैध घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा के बाद कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे और चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed