फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रो. डीपी सिंह यूजीसी के चेयरमैन बनने वाले बीएचयू के दूसरे कुलपति

प्रो. डीपी सिंह यूजीसी के चेयरमैन बनने वाले बीएचयू के दूसरे कुलपति

Sat, 23 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रो. डीपी सिंह यूजीसी के चेयरमैन बनने वाले बीएचयू के दूसरे कुलपति
वाराणसी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) का चेयरमैन बनने वाले प्रो. डीपी सिंह बीएचयू के दूसरे कुलपति हैं, जिन्हें यह उपलब्धि मिली है। इसके पहले यहां कुलपति रहे प्रो. हरि गौतम भी इस पद पर चुने गए थे। बतौर कुलपति प्रो. डीपी सिंह का कार्यकाल सामान्य रहा। उनकी खासियत यही रही कि उन्होंने शिक्षकों-छात्रों के बीच संवाद को कायम रखा जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। उनकी चर्चा इसलिए भी होती थी कि वे हफ्ते में एक दिन साइकिल से केंद्रीय कार्यालय जाते थे।
विज्ञापन

प्रो. डीपी सिंह ने विश्वविद्यालय में 08 मई 2008 से 21 अगस्त 2011 तक यहां कुलपति के रुप में सेवाएं दी। इसके बाद वह सागर विश्वविद्यालय, इंदौर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर भी रहे। दो साल पहले अगस्त 2015 में नैक के निदेशक पद पर उनकी तैनाती हुई। इस बीच प्रो. सिंह के यूजीसी का चेयरमैन बनने की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों द्वारा फोन कर बधाई देने वालों का सिलसिला देर रात जारी रहा। इसके पहले 02 अगस्त 1995 से 25 अगस्त 1998 तक प्रो. हरि गौतम यहां कुलपति रहे और कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यूजीसी का चेयरमैन बनाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed