{"_id":"5a397aeb4f1c1b76678c2954","slug":"161513716459-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोडक्ट पैकेजिंग में भी बनाएं कॅरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोडक्ट पैकेजिंग में भी बनाएं कॅरियर
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो और पूरी ईमानदारी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। जरूरत सिर्फ मार्गदर्शन की होती है। मंगलवार को बीएचयू में चल रही कार्यशाला में दिल्ली विश्वविद्यालय के डिजाइन इनोवेशन सेंटर के विशाल सेंगर ने कहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोडक्ट पैकेजिंग की बारीकियां बताते हुए इस क्षेत्र में करियर बनाने के टिप्स भी दिए।
बीएचयू के डिजाइन इनोवेशन सेंटर की ओर से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थी कला के नए-नए आयामों से परिचित हो रहे हैं। मंगलवार को बीएचयू, और संबद्ध कॉलेजों, आईआईटी के छात्र-छात्राओं को विशाल सेंगर ने प्रोडक्ट एवं पैकेजिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रोडक्ट डिजाइन की चुनौतियों, डिजाइन एलिमेंटस के माध्यम से नवीन और उपयोगी डिजाइन तैयार करने, डिजिटल मीडिया के प्रयास माध्यम से नई विधाओं की खोज के बारे में बताया। सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि कार्यशाला 24 दिसंबर तक चलेगी।