{"_id":"5a3585844f1c1bcf6d8b467d","slug":"161513457028-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में चमका गोरखपुर का रुस्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में चमका गोरखपुर का रुस्तम
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 39 जीटीसी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती में गोरखपुर के रुस्तम कुमार पासवान ने 1600 मीटर की दौड़ 4:39 मिनट में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछली सेना भर्ती तक यह रिकॉर्ड 4:40 मिनट का था और इसे देवरिया के एक युवक ने बनाया था। पहली बार सेना भर्ती में भाग ले रहे रुस्तम गोरखपुर की चौरीचौरा तहसील के भरोहिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले दिनों रानीखेत में हुई मैराथन दौड़ में भी हिस्सा लिया था।
सेना भर्ती की 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए साढ़े पांच मिनट का समय निर्धारित होता है। यहां स्टेडियम के चार सौ मीटर के मैदान के कुल चार चक्कर लगाने होते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से दिन में ग्यारह बजे तक चली दौड़ में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज, बांसगांव, चौरीचौरा, गोला एवं सदर तहसील के कुल 9398 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 6163 अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने पहुंचे। लंबाई कम होने की वजह से 810 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल नहीं हो पाए। सुबह करीब साढ़े छह बजे से दौड़ शुरू हुई। कुल 5353 अभ्यर्थियों में महज 399 युवक ही सेना भर्ती की यह पहली बाधा पार कर पाए। इनमें रुस्तम ने नए रिकॉर्ड के साथ दौड़ पूरी की। दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थी अब अन्य शारीरिक, मेडिकल एवं लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। रविवार को गाजीपुर जिले की भर्ती होगी। गाजीपुर के सदर, सैदपुर के 9506 अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।