{"_id":"5a2460434f1c1bc1678bf855","slug":"161512333379-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से कल मिलेंगी नवनिर्वाचित महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से कल मिलेंगी नवनिर्वाचित महापौर
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम में बेहतर प्रदर्शन के बाद वाराणसी सहित प्रदेशभर के नवनिर्वाचित मेयर पांच दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जाएंगे। महापौर मृदुला जायसवाल सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
पीएम से मुलाकात के दौरान प्रदेश के 14 नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयर के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सोमवार की शाम तक सभी मेयर दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहीं रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में मृदुला जायसवाल अस्वस्थता के चलते शामिल नहीं हो सकीं। इस बैठक में निकाय चुनाव की हार-जीत की समीक्षा की गई। साथ ही जिम्मेदारों को इसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा दिसंबर में होने वाले सहकारिता के चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया। इसके लिए प्रदेश कमेटी की ओर से काशी क्षेत्र में छह लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर, रामनरेश रावत, प्रकाश शर्मा, शंकर गिरी, मंजू दिलेर और सुभाष यदुवंशी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में वाराणसी सहित 38 जगहों पर चुनाव होना है। 30 दिसंबर को मतदान कराने की तैयारी है। काशी क्षेत्र के प्रभारी शंकर गिरी ने बताया कि इस संबंध में छह दिसंबर को काशी क्षेत्र की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी शिरकत करेंगे।