फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भूमि सर्वे का कार्य पूरा, दो गांवों से 250 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहीत

भूमि सर्वे का कार्य पूरा, दो गांवों से 250 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहीत

Wed, 22 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
भूमि सर्वे का कार्य पूरा, दो गांवों से 250 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहीत
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार के लिए गांवों में जमीनों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। पिंडरा तहसील और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने सर्वे किया और अब सर्वे की अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी उसके बाद मुआवजा निर्धारित कर किसानों को दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

रनवे का विस्तार किए जाने से बाबतपुर हवाई अड्डे पर बड़े विमान भी उतर सकेंगे। इसको लेकर हवाईअड्डे का विस्तार किया जाना है। विस्तारीकरण के लिए जरूरी जमीन के विस्तार के लिए सर्वे का काम चल रहा था। यह कार्य पूरा हो गया है। रनवे छोटा होने के चलते अब तक हवाई अड्डे पर बड़े विमान नहीं उतर पाते थे। यही कारण है कि रनवे बढ़ाया जाना बहुत ही आवश्यक हो गया था।
विज्ञापन

पिंडरा उपजिलाधिकारी एनएन यादव ने बताया कि रनवे विस्तारीकरण के लिए 250 एकड़ जमीन को चिह्नांकन लिया गया है जिसमें एयरपोर्ट से सटे दो गांव पुरारघुनाथपुर तथा बसनी का हिस्सा आएगा। जिसका अंतिम रिपोर्ट तैयार हो रहा है। तैयार हो जाने के बाद बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं जिला प्रशासन को यह रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स-
सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द ही शासन को सौंप दी जाएगी।-अनिल कुमार रॉय निदेशक लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed