फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व आज से

नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व आज से

Tue, 24 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व आज से
वाराणसी। भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व डाला छठ की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। इस चार दिवसीय व्रत-अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों से पावन नदी-सरोवर तटों तक पूरी साफ-सफाई और पवित्रता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में श्रद्धालु तल्लीन नजर आए। गंगा और वरुणा तट के अलावा कुंडों और सरोवरों पर छठ पूजन के लिए वेदियां सजाई गईं। तटों पर साफ-सफाई कर श्रद्धालु अपने-अपने के लिए जगह आरक्षित करने में जुटे रहे। गंगा तट पर जगह-जगह सिल्ट जमा होने से श्रद्धालु परेशान नजर आए। सिल्ट की सफाई न होने से किनारों पर जबरदस्त फिसलन और कीचड़ ने मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

डाला छठ के महापर्व की शुरुआत 24 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ होगी। 25 अक्तूबर को खरना और 26 अक्तूबर की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रतियों और उनके परिवारीजनों का रेला नदी-सरोवर तटों पर उमड़ेगा। डाल सजाकर आस्थावान घरों से निकलेंगे। छठी मइया के गीत गाते आस्थावानों की टोलियां नदी-सरोवर तटों पर पहुंचेंगी और फिर देर रात तक छठ उत्सव की अनूठी छटा निखरेगी। 27 अक्तूबर की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य अर्घ्य देने के बाद व्रत का सविधि पारण होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। गंगा और वरुणा के घाटों, डीरेका के सूर्य सरोवर, कुंडों और तालाब के किनारों पर साफ-सफाई और वेदी बनाने का सिलसिला जारी रहा। बाहर रहने वाले परिवारीजनों के छठ पूजा पर घर आने का सिलसिला तेज हो गया है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर छठ पूजन के लिए घर आने वालों की भीड़ लगी रही। यात्रियों के दबाव को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के अलावा अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed