{"_id":"59b454d64f1c1bf77f8b5759","slug":"161504990422-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल मामले में 23 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल मामले में 23 के खिलाफ मुकदमा
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में रैगिंग को लेकर शुुक्रवार को हुए बवाल के मामले में छात्र नचिकेता और हिमांशु प्रभाकर की तहरीर पर लंका पुलिस ने 23 छात्रों के खिलाफ बलवा, बंधक बनाकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों छात्रों की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए है। मुकदमा कराने वाले दोनों छात्र बिरला छात्रावास में रहते हैं। नचिकेता ने 13 और हिमांशु ने 10 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी इसमें शामिल किए जाएंगे। वहीं एहतियात के तौर पर शनिवार को भी बीएचयू परिसर में फोर्स तैनात रही। बता दें कि शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्र समीर ने छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा कराया था।
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार नचिकेता ने आरोप लगाया है कि अभिजीत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अविनाश उपाध्याय, समीर सिंह, सौरभ संगम, शिवम, बलवंत, वासुदेव वर्मा, अतुल जायसवाल, सावन मिश्र, सौरभ राय, रतन पाल, शिवम द्विवेदी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि सौरभ राय, बलवंत और वासुदेव बीएचयू के छात्र नहीं है। तीनों अपने दोस्तों के साथ लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहते हैं। लंका थाना प्रभारी ने राजीव सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग मुकदमों में 23 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।