{"_id":"5963e8454f1c1b032e8b4619","slug":"161499719749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण-कण शिवमय हुआ, शिवालयों में रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण-कण शिवमय हुआ, शिवालयों में रेला
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भोलेनाथ की नगरी में सावन के पहले सोमवार को कण-कण शिवमय हो गया। उत्सव जैसे माहौल में शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा।मारकंडेय महादेव से शूलटंकेश्वर में जहां गंगा ने काशी के पांच फेरे लिए हैं,वहां तक आस्था का मेला गय गया। शिव मंदिरों में दर्शन के लिए शाम तक भक्तों का उत्साह चरम पर था।
शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर में ही कतार लग गई। दारानगर स्थित महामृत्यंजय महादेव मंदिर में लंबी कतार सुबह से ही लगी। मंदिर के पुजारी त्रयंबक नाथ दीक्षित ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। ईश्वरगंगी स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह की मंगला आरती के बाद दर्शनों का सिलसिला आरंभ हुआ। 21 वैदिक विद्वानों ने रुद्राभिषेक कराया। शाम को भजन और संगीत की संध्या के उपरांत बाबा का शृंगार किया गया। तिल भांडेश्वर, गौतमेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर, बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर और गौरी-केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तांता लग रहा। तथागत बुद्ध की उपदेशस्थली शिवमय नजर आई। सारंगनाथ महादेव मंदिर में सुबह से देर रात तक दर्शन जारी था। सुबह यादव बंधुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव माता पार्वती के साथ सारंगनाथ में विराजते हैं।
हर-हर महादेव से गूंज उठा मार्कण्डेय धाम
चौबेपुर । कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों शिवभक्तों ने सावन के सोमवार पर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कांवरिया शिवभक्तों के बोलबम के जयकारे से पूरा परिसर गूंजता रहा। गाजीपुर, मऊ, बलिया, चन्दौली, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, आजमगढ सहित कई जनपदों के श्रध्दालुओं का जमघट देर रात लगा रहा। गंगा गोमती संगम पर कांवरिया बाबा को जलाभिषेक कर त्रिलोचन महादेव,सारंगनाथ व काशी विश्वनाथ के लिए रवाना होते रहे । महामृत्युंजय जप, भागवतपुराण भी होता रहा। दूर दराज से आई महिलाएं बच्चों का मुण्डन भी कराती रहीं । सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सेवापुरी में रामेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजन किया। रामेश्वर महादेव मन्दिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के आने का क्त्रस्म जारी रहा। मन्दिर के पुजारी पण्डित अनूप तिवारी ने आये हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया। रोहनिया संवाददाता के अनुसार माधोपुर शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्राचीन शिवधाम दरेखू, वाणासुर मंदिर नरउर, हनुमान मंदिर बीरभानपुर, बुढऊ महादेव मोहनसराय, गंगापुर मंदिरो मे लोगों ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। आराजीलाइन संवाददाता के अनुसार शिवालयों और अन्य मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। बडागांव के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । मिर्जामुराद के बंगलाचट्टी स्थित शिवमंदिर में दर्शन पूजन देर शाम तक चलता रहा।