{"_id":"594197114f1c1b6c088b4728","slug":"161497470737-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर शराबे के बीच पास हुआ बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर शराबे के बीच पास हुआ बजट
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत धर्मापुर की बैठक बुधवार को शहीद हाल में ब्लाक प्रमुख संगीता सिंह की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें 50 लाख रुपये का प्रस्ताव शोर शराबे के बीच सर्व सम्मति से पास हुआ। इस दौरान सबसे पहले प्रभारी बीडीओ व डीसी एनआरएलएम कमलेश कुमार सोनी ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की।
प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। धर्मापुर के प्रधान पति लालचंद यादव ने राशन कार्डों के सत्यापन में धांधली का मामला उठाया। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जून को गांवों में खुली बैठक करके सत्यापन का काम पूरा कर लेना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धर्मेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी सदस्यों को दिया। जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ सरकारी योजनाओं को लागू करें। कहा कि अधिकारी व ग्राम प्रधान बिना भेद भाव के गांवों में काम करें। बैठक में ब्लाक प्रमुख पति अनिल सिंह सहित प्रधान व बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।