फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau

मऊ बवालः 157 नामजद, 19 गिरफ्तार, 12 हिरासत में व नौ पर रासुका लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 17 Dec 2019 08:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Dec 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
मऊ में बवाल के बाद रूट मार्च पर निकले जीप पर एलएमजी के साथ पुलिस कर्मी - फोटो : a

मऊ शहर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादी का पुरा तिराहे पर सोमवार की शाम हुए एनआरसी विधेयक को लेकर हुई उपद्रव पथराव और अगजनी की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। फोर्स की तरफ से धारा 144 का अनुपालन कराए जाने से मुख्य बाजार में अघोषित कर्फ्यू सरिखे जैसा महौल रहा। दूसरे दिन भी जनपद में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप रही।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस पार्टी उपद्रवियों को चिहिन्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने और गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी थी। इस दौरान दो एफआईआर के जरिए 157 लोगों को नामजद कर पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 12 अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उपद्रवियों को चिन्ह्त करने के लिए 500 फोटो, 60 से 70 वीडियो को खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


एनआरसी और कैब बिल के विरोध में हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने सोमवार की शाम को एकाएक पथराव कर दिया। रोडवेज की एक बस में तोड़फोड़ हुई थी और पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
संदिग्ध लोगों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : ं
उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से टीयर गैस छोड़ी गई थी और जवाबी पथराव किया गया था। देर रात तक दोनों ओर से गुरिल्ला वार जारी रहा। रात में ही पुलिस की ओर से थाने की दीवार जुड़वाई गई।

सुबह आसपास को जनपदों की पुलिस के पहुंचने के बाद प्रभावित बाजारों को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हर नाके और चौराहे पर पुलिस तैनात रही। सुबह-सुबह ही एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, कमिश्नर कनक त्रिपाठी के साथ ही शासन की ओर से तैनात किए गए नवागत डीआईजी जे रविंद्र गौड़ बिना चार्ज लिए ही पहुंच गए। सभी ने दक्षिण टोला थाने में अपना डेरा जमा लिया।

 

157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
हालात का जायजा लेते एडीजी अभियोजन आशुतोष पाण्डेय और एसपी अनुराग

यहीं पर पीस कमेटी की मीटिंग करने के साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ ही, तीन कंपनी पीएससी के साथ ही एक कंपनी आरएएफ भी शामिल रही। मतलूबपुर, डोमनपुरा, मिर्जा हादीपुरा होते हुए चकिया से वापस मिर्जा हादी पुरा तिराहा, औरंगाबाद, टीसीआई मोड़, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक, रौजा होते हुए शहर कोतवाली बाल निकेतन तक फ्लैग मार्च किया गया।
 

157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
रूट मार्च करते आरएफ के जवान

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक वारदातों के लेकर दक्षिण टोला थाने में दो मुकदमे दर्ज दिए गए हैं। एसओ की तहरीर पर 85 नामजद और 550 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। थाने में तोड़फोड़ करने आगजनी आदि के आरोप में थाने के मुंशी की तहरीर पर 72 नामजद और 335 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौ आरोपियों के विरुद्ध रासुका लगाने की तैयारी है। इसकी संस्तुति शासन से कर दी गई है। एडीजी, कमिश्नर और डीआईजी कैंप किए हुए हैं। शहर के भीतरी इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। दुकानें बंद रहीं।
 

157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
मऊ के डोमनपुरा में रूट मार्च के दौरान कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीआइजी जे रवींद्र गौड़ व अन्य आला अधिकारी - फोटो : ं

बाहरी इलाकों में सामान्य स्थिति रही। भीतरी इलाकों में लोगों के आने जाने पर पाबंदी रही। वीडियो, फोटो और समाचार-पत्रों में छपी फोटो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम कर रही है।  नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में सोमवार को नगर में हुए उपद्रव से मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में दिखाई दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह खुद ही घटना के बाद जिला अस्पताल में डटे रहे। वहीं जिला अस्पताल के साथ नगर सीमा स्थित अस्पतालों के चिकित्सकों को ऑन ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया।  

तीन एएलएस तथा पांच एंबुलेंस रही तैयार 

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तथा पांच 108 एंबुलेंस को तैनात किया गया था। साथ ही एक फिजिशियन, एक सर्जन सहित पांच चिकित्सकों का अतिरिक्त दल खुद उनकी नेतृत्व में था।

157 nominated, 19 arrested, 12 detained and 9 mobilized for imposition RASUKA in mau
मदरसा बंद होने के बाद वापस लौटते छात्र - फोटो : ं

आज भी बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल 

मऊ डिस्ट्रक्ट मजिस्ट्रेट ने देर शाम अगले आदेश तक स्कूल कालेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। एनआरसी को लेकर हुए विवाद को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने एक से बारहवीं तक निजी से लेकर सरकारी स्कूलों का अवकाश आगामी सूचना तक 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

बताते चले कि बवाल के बाद मंगलवार को डीएम ने सभी स्कूल-कॉलेेेजों में अवकाश कर दिया था। वहीं मंगलवार को पुन: डीएम ने आगामी आदेश तक कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी निजी-सरकारी सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed