फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्विस कॉरिडोर सफर आसान बनाएगा, जाम से भी बचाएगा

सर्विस कॉरिडोर सफर आसान बनाएगा, जाम से भी बचाएगा

Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
सर्विस कॉरिडोर सफर आसान बनाएगा, जाम से भी बचाएगा
वाराणसी। सड़कों की खोदाई और इसके कारण लगने वाले जाम से लोग हर दिन जूझते हैं। हाल ही में रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग बनाया गया, लेकिन सीवर की पाइप लाइन जोड़ने के लिए जल निगम ने सड़क खोद दी। ऐसा तीन बार हो चुका है। पीडब्ल्यूडी और आईआईटी के विशेषज्ञ इसका एकमात्र समाधान सर्विस कॉरिडोर को मानते हैं।
विज्ञापन

शहर में कई जगह सड़क के बीच से सीवर और पानी सहित अन्य पाइप लाइनें गुजरती हैं, जबकि कई अन्य शहरों में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ के नीचे सर्विस कॉरिडोर बनाए गए हैं और इन्हीं से सीवर, पानी सहित अन्य लाइनें निकाली जाती हैं। इससे वहां सड़कें बार-बार नहीं खोदने की समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के एसोसिएशट प्रोफेसर बृंद कुमार का कहना है कि सर्विस कॉरिडोर के संबंध में लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बातचीत हुई थी। उन्हें नक्शे के जरिए समझाया गया था कि यदि सड़क के दोनों तरफ सर्विस कॉरिडोर हो तो सीवर, बिजली, पानी, टेलीफोन की लाइन के लिए बार-बार खुदाई नहीं करनी पड़ेगी। इससे रोड कटिंग का पैसा बचेगा और यातायात पर भी असर नहीं पड़ेगा। सर्विस कॉरिडोर में बीच-बीच में इंस्पेक्शन होल होने चाहिए, ताकि खराबी आने पर इनके जरिए अंदर जाकर मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर एक टनल बनाई जाती है। इसमें सीवर, बिजली, पानी, टेलीफोन की लाइनें डालने के लिए जगह दी जाती है। इसकी एवज में जिस विभाग की सड़क होती है, वह किराया वसूलता है। लाइनों में खराबी आने पर सड़क की खुदाई किए बिना मरम्मत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed