फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुबह बदली, दोपहर में आंधी, जल्द होगी बूंदाबांदी

सुबह बदली, दोपहर में आंधी, जल्द होगी बूंदाबांदी

Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
सुबह बदली, दोपहर में आंधी, जल्द होगी बूंदाबांदी
वाराणसी। एक सप्ताह बाद बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव दिखा। सुबह बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद चली हल्की आंधी से उमस से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। जिस तरह से मौसम करवट बदल रहा है, उससे एक-दो दिनों में बनारस और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस बीच मंगलवार के 43 डिग्री तापमान की तुलना में बुधवार को दो डिग्री की कमी आई और अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस बीच बुधवार की सुबह हल्की बदली ने कुछ राहत जरूर दी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही उसका असर कम होता गया। इसके बाद दोपहर बाद आई आंधी ने एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रभाव कम किया, जिससे आमजन को राहत मिली। इस बीच लोग दक्षिण भारत में आए चक्रवाती तूफान वायु के असर की चर्चा करते रहे लेकिन मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की माने तो वायु का असर इधर नहीं है। बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बन रहा है, उस वजह से ही बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम बदल रहा है। अभी एक दो दिन इसी तरह बने रहने और आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed