{"_id":"5d00131fbdec220752497b82","slug":"15602859743-varanasi-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुआ चाल की रफ्तार से काम कहीं बढ़ा न दें लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुआ चाल की रफ्तार से काम कहीं बढ़ा न दें लागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना फुलवरिया फोरलेन का निर्माण पूरा होने से बीएचयू से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वालों को सिगरा, रथयात्रा, नदेसर, कचहरी आदि के जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। वे सीधे डीएलडब्ल्यू, मंडुवाडीह होते हुए फुलवरिया से शिवपुर होकर बाबतपुर निकल जाएंगे। यही नहीं इलाहाबाद से जौनपुर जाने वाले बड़े वाहनों को भी कैंट होकर नहीं जाना होगा। मोहनसराय से लहरतारा बौलिया होते हुए फुलवरिया फोरलेन से शिवपुर होकर जौनपुर निकल जाएंगे।
फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन काम ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। कहीं मजदूर कम हैं तो कहीं विरोध को देखते हुए काम नहीं कराया जा रहा है। हाल ही में अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी हंगामा हुआ था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा, लेकिन अब भी गतिरोध है। काम शुरू कराने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण कर बाधाओं को दूर करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
वरुणापार हिस्से में डेढ़ और कैंटोंमेंट एरिया में साढ़े तीन किलोमीटर सड़क बनाने का काम चल रहा है। कुछ जगहों पर अतिक्रमण है, जिसे हटाने के साथ सड़क बनाने का निर्देश मिला है। फुलवरिया की दो रेलवे लाइन पर आरओबी का काम भी होना है। कैंटोनमेंट छावनी के पास नाले व वरुणा के इमलिया घाट पर पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। 39 जीटीसी की चहारदीवारी से सटी 25 फीट की सड़क 66 फीट की होगी। लहरतारा, कुम्हार, सरैया, घोसियान, पहलू का पुरा व सोनकर बस्ती का इस फोरलेन से जुड़ाव होगा।