फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एयरपोर्ट पर 18.94 लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी

एयरपोर्ट पर 18.94 लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी

Wed, 12 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर 18.94 लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने कोलकाता निवासी पारसनाथ शॉ को 18 लाख 94 हजार 716 रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ हिरासत में लिया है। बरामद मुद्रा जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है। पारसनाथ के अनुसार, वह विदेशी मुद्रा के बदले बैंकाक से सोना लेकर कोलकाता जाता।
विज्ञापन

डीआरआई की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाबतपुर एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा लेकर इंडिगो के 6 ई-97 विमान से बैंकाक जाने की फिराक में है। इस पर सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने अपनी टीम के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में चेक इन कर चुके पारसनाथ के बैग के अंदर लगे गत्ते में विदेशी मुद्रा छिपाई हुई मिली। इसके साथ ही वह अपने पर्स में भी विदेशी मुद्रा रखा हुआ था। पारसनाथ के पास से 10000 जापानी मुद्रा येन के 300 नोट और 1000, 500 व 100 थाई मुद्रा बात के छह नोट बरामद हुए। बरामद नोटों का विनिमय मूल्य भारतीय मुद्रा में 18 लाख 94 हजार 716 रुपये आंका गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पारसनाथ ने बताया कि वह कोलकाता से विदेशी मुद्रा लेकर चला था और बैंकाक से इसके बदले में विदेशी सोना लेकर वापस आता। पारसनाथ ने स्वीकार किया कि इसके पहले भी वह बाबतपुर एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा छुपा कर बैंकाक ले जा चुका है। सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्रा को कस्टम एक्ट के प्रावधान के तहत जब्त किया गया है। पारसनाथ से पूछताछ कर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed