फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खुद को पुलिसकर्मी बता कर व्यापारी के सवा लाख लेकर भागे

खुद को पुलिसकर्मी बता कर व्यापारी के सवा लाख लेकर भागे

Wed, 12 Jun 2019 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बता कर व्यापारी के सवा लाख लेकर भागे
वाराणसी। विश्वेश्वरगंज में मंगलवार को बाइक सवार दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बता कर किराना व्यापारी दीपक कुमार जायसवाल का एक लाख 25 हजार रुपया लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी सिटी को देकर व्यापारी ने रुपये बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के सहारे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पैसा बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चेतगंज निवासी दीपक कुमार जायसवाल दोपहर एक बजे के लगभग रिक्शा से विश्वेश्वरगंज स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। दीपक के अनुसार दुकान पहुंचने से थोड़ा पहले ही बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और खुद को मेडिकल विजिलेंस टीम का पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दीपक से दोनों ने पूछा कि क्या वह दवा का व्यापार करते हैं और उनके बैग चेक करने लगे। दीपक ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है, इस पर भी दोनों बैग चेक करते रहे और उसमें रखे सवा लाख रुपये निकाल कर बाइक पर रख दिया। बातचीत के दौरान ही दोनों बैग में वापस रुपये डालने की बात कहे और बाइक स्टार्ट कर तेजी से हरतीरथ की ओर भाग निकले। दीपक ने बैग देखा तो उसमें से रुपये गायब थे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed