फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी की कचहरी परिसर में की गई पिटाई

मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी की कचहरी परिसर में की गई पिटाई

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी की कचहरी परिसर में की गई पिटाई
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी नौशाद को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। इससे पहले पुलिस आरोपी नौशाद को लेकर दीवानी कचहरी पहुंची तो घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने घेर कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उधर, दुष्कर्म पीड़िता का उपचार अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दिलदार नगर का रहने वाला नौशाद विश्वेश्वरगंज स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के घर कपड़े धोने के लिए आने वाले धोबी की 10 वर्षीय पुत्री को शनिवार को चादर देने के बहाने कमरे में बुला कर नौशाद ने दुष्कर्म किया। मासूम ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के साथ ही मुहल्ले के लोगों ने नौशाद को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर कोतवाली थाने में नौशाद के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कचहरी परिसर में नौशाद की पिटाई की घटना से कोतवाली और कैंट थाने की पुलिस ने इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed