फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राष्ट्रीय अधिवेशन में उठाएंगे औद्योगिक समस्याएं

राष्ट्रीय अधिवेशन में उठाएंगे औद्योगिक समस्याएं

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अधिवेशन में उठाएंगे औद्योगिक समस्याएं
वाराणसी। लघु उद्योग भारती संगठन काशी की एक बैठक रविवार को पूर्वांचल के उद्यमियों की समस्याओं को लेकर हुई। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए बताया कि अगले माह रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय अधिवेशन, नागपुर कार्यालय में आयोजित होगा। जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष काशी व पूर्वांचल के उद्यमियों की समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

विशेष तौर पर काशी के गली मोहल्लों में चलने वाले कुटीर उद्योगों को नए औद्योगिक आस्थानों में स्थापित करने तथा पूर्व में स्थापित औद्योगिक आस्थानों में खाली प्लॉटों व किराये पर दिये गए प्लॉटों का मुद्दा भी प्राथमिकता पर उठाया जाएगा। लघु उद्योग के लिए बिना गारंटी ऋ ण प्रदान किए जाने के निर्देश होने के बाद बैंकों द्वारा इस दिशा में लापरवाही बरती जाने के चलते समस्या बनी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में लघु उद्योग की बहुलता होने के कारण 15-20 मजदूरों वाले उद्योग को पीएफ और ईएसआई जैसे नियमों को समाप्त करना चाहिए। सभी का धन्यवाद कुमार कार्तिकेय ने दिया। बैठक में मनोज बेरी, अनिल बहल, तपेश रस्तोगी, अंबरीष शर्मा, दीवान गिरिराज कपूर, दीपक बहल, कौशल पति शर्मा, आलोक खन्ना, कृष्ण चंद्र अग्रवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed