{"_id":"5cfd6b64bdec22078d33114e","slug":"156011196518-varanasi-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की विकास योजनाओं का रोड मैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य की विकास योजनाओं का रोड मैप तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए प्रशासन ने भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य में होने वाले कामों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तैयार की गई रिपोर्ट में काशी विश्वनाथ धाम, फुलवरिया फोरलेन, रमना एसटीपी, चौकाघाट फ्लाईओवर सहित अन्य परियेाजनाओं को शामिल किया गया है।
10 जून से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर शासन की ओर से समीक्षा बैठकें शुरू होंगी। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय वाराणसी पहुंचकर वर्तमान परियोजनाओं की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने काशी की जरूरत के मुताबिक भविष्य की योजनाओं के लिए भी कार्ययोजना बनाई है। इसमें शहर पर आबादी का बोझ कम करने को नई काशी बसाने, जाम की समस्या से निजात के लिए मेट्रो-मोनो रेल, पर्यटन, परिवहन, साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जरूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की योजनाएं तय होंगी।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) ने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में गंगा घाटों तक पाइपलाइन के जरिए सीएनजी पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की है। प्रदूषण कम करने के लिए नावों में लगे इंजनों को सीएनजी से चलाने के लिए खिड़किया घाट पर स्थाई स्टेशन बनाया जाएगा। एक फ्लोटिंग स्टेशन चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। डीजल रेल इंजन कारखाने के वर्कशॉप के साथ औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर और करखियांव तक सीएनजी की पाइपलाइन ले जाने की तैयारी है।