फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जानी सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स की प्रगति

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जानी सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स की प्रगति

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जानी सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स की प्रगति
वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने रविवार को बीएचयू पहुंचकर 430 बेड के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया। सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर के साथ शाम को पहुंचे अश्विनी चौबे ने भूतल पर बन रहे ओपीडी ब्लॉक से लेकर जांच केंद्र आदि के निर्माण कार्य देखे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कांप्लेक्स में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को कहा। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से कांप्लेक्स में चलने वाले विभागों के बारे में जानकारी ली। निर्माण से संबंधित नक्शा देखा और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को गुणवत्तापूर्ण काम करने की हिदायत दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में बन रहे एमसीएच विंग के कामकाज की नियमित मानीटरिंग करने को कहा। उधर, बीएचयू अस्पताल में सर्जिकल आन्कोलॉजी विभाग में कुछ नई मशीनों के मंगाए जाने की मांग पर उन्होंने विभागाध्यक्ष को चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से प्रस्ताव भेजने को कहा। राज्यमंत्री ने सुंदर बगिया स्थित महामना मालवीय कैंसर संस्थान की सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि अभी मुंह के बल गिरे हैं, अगली बार सारे दांत भी झड़ जाएंगे। बंगाल की राजनीति पर उन्होंने कहा कि जय श्रीराम का नारा और भी गहराता जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने और अच्छा भारत बनाने का जो संकल्प है, उसे पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed