फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईएमएस में मिलेगी एम्स जैसी सुविधा

आईएमएस में मिलेगी एम्स जैसी सुविधा

Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
आईएमएस में मिलेगी एम्स जैसी सुविधा
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जो भी कमेटियां पहले बनी हैं उनकी एक सब कमेटी सुविधाओं का आंकलन करेगी। इसके लिए कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। समय-समय पर सुविधाओं का आंकलन करने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

कुलपति आवास पर कार्यकारिणी परिषद की बैठक में अधिकारियों की चयन प्रक्रिया के उपरांत की गई नियुक्तिों पर मुहर लग गई। इसके अलावा शोध, शिक्षण, वित्तीय एवं विकासात्मक बिंदुओं से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को कार्यकारिणी परिषद ने अनुमोदित किया। जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. एसके चौबे के मामले में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट भी रखी गई। सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी परिषद ने मामले में निलंबित चल रहे प्रो. चौबे को चेतावनी जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग विभागों के दो और शिक्षकों को भी चेतावनी जारी की जाएगी। बैठक में रिसर्च सेंटर रांची के डॉ. एके सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. अशीम कुमार मुखर्जी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के प्रो. रामनरेश मिश्रा, बीएचयू के प्रो. बच्चा सिंह एवं आईआईटी बीएचयू के प्रो. आनंद मोहन उपस्थित थे। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बैठक का समन्वय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed