फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रांसपोर्ट नगर के लिए किसानों से समझौता करेगा वीडीए

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए किसानों से समझौता करेगा वीडीए

Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर के लिए किसानों से समझौता करेगा वीडीए
वाराणसी। करीब डेढ़ दशक पुरानी ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए वीडीए ने एक बार फिर कसरत शुरू की है। वीडीए के अधिकारियों ने गुरुवार को किसानों की बैठक वीडीए सभागार में बुलाई है। इसमें किसानों की मंशा जानी जाएगी और उसी आधार पर समझौते की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद वीडीए ने समझौते के आधार पर इस योजना को मूर्त रूप देने की रणनीति बनाई है। इसके लिए मंगलवार को किसानों से संपर्क साधा और गुरुवार को वीडीए सभागार में आयोजित बैठक में आने की अपील की गई है। इसमें वीडीए के अधिकारी किसानों की मंशा जानेंगे। इसी आधार पर समझौते का प्रारूप तैयार किया जाएगा, ताकि ट्रांसपोर्ट नगर योजना को धरातल पर उतारा जा सके। उधर, किसानों ने भी बैठक के लिए तैयारी शुरू कर दी है और मांगों से संबंधित बिंदु तैयार कर रहे हैं। वीडीए के तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि जमीन और खर्च किए गए रुपयों पर वार्ता के लिए किसानों की बैठक बुलाई गई है। वार्ता के बाद किसानों की मंशा के अनुरूप योजना को क्रियान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को बड़े मालवाहक वाहनों के जाम से निजात दिलाने के लिए वीडीए ने वर्ष 2003 में सराय मोहन में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें चार गांवों बैरवन, सरायमोहन, करनाडाडी और मिल्किचक गांव के 1,194 किसानों की 86 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी थी। उस समय इसकी संभावित लागत करीब 9.5 करोड़ थी। उस दौरान जमीन खरीदने और खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने में की गई लापरवाही से यह योजना फंस गई। 35 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद बीडीए मात्र 45 हेक्टेयर जमीन खरीद पाया है। दस्तावेजों में नाम भी चढ़ गया है, लेकिन कब्जा अब भी किसानों का ही है। इधर, 15 सालों में जमीन की कीमत और संसाधनों के बढ़ते दाम के चलते यह योजना करीब 100 गुना महंगी हो गई और वीडीए के लिए योजना पूरी करना मुश्किल हो गया। उधर किसान भी इस योजना के विरोध में आ गए। इसके बाद से मामला न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed