{"_id":"5ce9a6a7bdec22073561c951","slug":"15588164731515-varanasi-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग सड़क पर उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी लोग पानी नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। शनिवार को फुलवरिया ग्राम पंचायत के निवासी पानी नहीं मिलने से सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सिर्फ अपने खास लोगों के इलाके में ही पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी इस मामले में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई।
शनिवार को फुलवरिया क्षेत्र के लोगों ने पानी के लिए ग्राम प्रधान का घेराव किया। 15 दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे मानस नगर कालोनी के लोग बाल्टी, टब लेकर घेराव करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान केवल आश्वासन देते हैं समस्या का समाधान नहीं करते हैं। वह केवल अपने मोहल्ले में 24 घंटे पानी की सप्लाई दे रहे हैं और बाकी ग्राम वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले पर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं। प्रदर्शन में अजय वर्मा, पिंटू सिंह, एसके ओझा, अमित पांडेय, गोविंद पांडेय, मनीष सिंह, सुशील शर्मा, दमयंती देवी, नंद किशोर, रमेश भारतीय, शंकर प्रजापति, इंदू देवी, मुन्नी देवी, गायत्री देवी आदि शामिल रहे।