{"_id":"5ce9a6a4bdec2206ff5a6ef7","slug":"15588164702-varanasi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार रूम के योद्धा हुए विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार रूम के योद्धा हुए विदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में जीत के सेहरे के साथ भाजपा वार रूम के योद्धा विदा हो गए। सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के वार रूम के योद्धा भी वापस चले गए हैं। दिल्ली, लखनऊ और गुजरात से आए सोशल मीडिया के जानकारों बधाई देने के बाद वापस लौटे।
चुनाव के दौरान वार रूम से मोबाइल पर चुनाव से जुड़ी जानकारी भेजी जा रही थीं। भाजपा की टीम सरकार की उपलब्धियां तो विपक्ष सरकार की नाकामियों के बारे में बता रहा था। भाजपा लोकसभा वाराणसी सोशल मीडिया के आईटी प्रभारी मधुकर चित्रांश ने विधानसभावार वार रूम बनाया गया था। 40 लोगों की कोर टीम थी। इसके अलावा विधानसभावार 15-15 लोगों की टीम थी जो सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। इसके अलावा मतदाताओं को वोटर पर्ची दिलाने और मतदाता जागरूकता अभियान के लिए 589 लोगों की टीम लगी थी।
उधर, सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि चुनाव के दौरान उनके वार रूम में आठ लोगों की टीम थी जो सोशल मीडिया पर काम कर रही थी। यह टीम अपने नेताओं के संदेश जनता तक पहुंचा रही थी। कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के वार रूम में 20 लोग थे जो सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे थे।