{"_id":"5ce9a6a1bdec220781489936","slug":"15588164679-varanasi-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से दो आरोपियों को ग्रामीणों ने जबरन छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से दो आरोपियों को ग्रामीणों ने जबरन छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी । जंसा थाना क्षेत्र के पेडूका गांव में ओझाई को लेकर हुए विवाद में हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को छुड़ाने के लिए शनिवार की शाम ग्रामीण पुलिस से भिड गए। इस दौरान दोनों आरोपी मौका पाकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस पेडूका वनवासी बस्ती में दबिश दी लेकिन सभी बस्ती छोड़कर भाग निकले । इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
करसडा थाना रोहनियां निवासी पूनम वनवासी शुक्रवार की रात ओझाई कराने पेडूका गांव अपने माता हीरावती व पिता लक्ष्मण वनवासी के साथ आई थी। इसी बीच उसका पति राजेश बनवासी भी पहुंच गया और ओझाई का विरोध करने लगा। इसी को लेकर फक्कड वनवासी व करमू वनवासी से विवाद हो गया। विवाद की जानकारी रामेश्वर पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर राजेश के परिवार वाले आईजी से मिलने पहुंच गए। आईजी के निर्देश पर रामेश्वर चौकी प्रभारी शनिवार को देर शाम मौके पर पहुंचे और फक्कड़ वनवासी व करमू वनवासी को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस दोनों को लेकर आगे बढ़ी तो करमू वनवासी के पुत्र पप्पू, गोलू व संजय वनवासी अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। पुलिस व ग्रामीणों के विवाद में हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी मौके से भाग निकले । पुलिस किसी प्रकार अपने को बचातेे हुए जंसा थाना प्रभारी को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और बनवासी बस्ती को घेर लिया। तब तक सभी आरोपी घर छोड़कर भाग निकले थे। इस मामले में राजेश के तहरीर पर पुलिस ने फक्कड़, करमू, संजय, अजीत व गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।