{"_id":"5ce9a694bdec220775594c22","slug":"155881645410-varanasi-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा का आशीर्वाद लेने कल आएंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा का आशीर्वाद लेने कल आएंगे पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार 27 मई की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। पहले वह बाबा विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे और दूसरी बार सांसद चुनने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। चुनाव में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के बाद वह लौट जाएंगे।
यह पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी बतौर कार्यवाहक प्रधानमंत्री आएंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे। पीएम ने अपने आगमन की सूचना ट्विटर पर दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर और हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया। बाबतपुर से मंदिर तक सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया और तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना से कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम लोग भी काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री दर्शन पूजन करने जिस मार्ग से जाएंगे, उस मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं। पुष्पवर्षा के लिए गुलाब की पंखुड़ियों के आर्डर भी दिए गए हैं।