{"_id":"6415c880392ccbac3f049604","slug":"154-complaints-four-complainants-got-immediate-justice-varanasi-news-c-20-1-vns1010-110149-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 154 शिकायतें, चार फरियादियों को तत्काल मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 154 शिकायतें, चार फरियादियों को तत्काल मिला न्याय
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- -- -- --
राजातालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजातालाब। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 154 शिकायतें आईं, इसमें केवल चार मामलों का मौके पर समाधान हो पाया। ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे की रही।
खेमापुर के शिव प्रसाद ने गांव की बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की शिकायत की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की भी मांग की। अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने सुईचक गंगापुर में बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला उठाया। डोमैला की मंजू देवी और कांति देवी ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। मिल्कीपुर सीखड़ी के प्रधान अरविंद पाल ने शिकायत की कि उनके गांव के लोगों की वरासत नहीं हो पा रही है। पूरे ग्राम सभा में वरासत के सैकड़ों मामले लंबित हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने विद्युत उपकेंद्र राजातालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित संविदा कर्मचारियों से सजगता से काम करने और फाल्ट को त्वरित रूप से ठीक करने को कहा।
-- -- -- -
अधिवक्ताओं ने विश्रामालय, पुस्तकालय का मुद्दा उठाया
बार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता विश्रामालय, पुस्तकालय व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, ओम प्रकाश पांडे व धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्माण में लागत राशि के बारे में जानकारी ली है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से कहा कि जिस तरह से तहसील परिसर में उन्होंने अपने बैठने के लिए टिन शेड की व्यवस्था की है, उसी तरह विश्रामालय, पुस्तकालय व चेंबर भी निर्माण करवा लेंगे। बस उन्हें भूमि की आवश्यकता है।