फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   152 arrested for stopping train by chain pulling

Varanasi News: चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने में 152 पकड़े गए

Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
152 arrested for stopping train by chain pulling
पूर्व मध्य रेलवे की ओर से ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ चले साप्ताहिक अभियान में 623 लोगों का चालान किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में चेन पुलिंग करने वाले 18 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं महिला कोच में यात्रा करने पर 107 पुरुष यात्रियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिना पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ अभियान समय पालन चलाया जा रहा है। वहीं महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 से 27 अगस्त तक चले विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल ने व्यापक पैमाने पर कार्रवाई की है। आपरेशन समय पालन के तहत चेन पुलिंग करने पर दानापुर मंडल में 50, सोनपुर मंडल में 42, समस्तीपुर मंडल में 25, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 18 और धनबाद मंडल में 17 लोगों का चालान किया गया। इसी तरह महला सुरक्षा अभियान के तहत महिला कोच में यात्रा करने पर दानापुर मंडल में 271, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 107, सोनपुर मंडल में 62, समस्तीपुर मंडल में 31 पुरुष यात्रियों का चालान किया गया है। कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed