फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे लोग

सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे लोग

Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे लोग
बलिया। सातवें व अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। बलिया संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर युवक, युवतियों, नव दंपतीयों और बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा। सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोग मतदान के लिए पहुंचने लगे थे। तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए मतदाता सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। महिलाएं भी अपना चूल्हा चौका छोड़ मतदान की लाइन में लग गईं। उधर, पुलिस की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं में भी जोश देखने को मिला। कई जगहों पर 90 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को उनके परिजन कंधों पर उठाकर लाए। इसी तरह महिलाएं भी घूंघट की ओट से वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंची। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की वजह से लोगों को इंतजार भी करना पड़ा पर इससे उनके जोश में कोई कमी नहीं आई। मतदान में लोगों के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह नौ बजे तक जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 8.7 प्रतिशत तक मतदान हुआ था।
विज्ञापन




ईवीएम की खराबी से कई बूथों पर देर से शुरू हुआ मतदान: बलिया। लोकसभा चुनाव समय से शुरू कराने को लेकर की गई तैयारी के बाद भी कई बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान विलंब से शुरू हुआ। नगर के हरपुर स्थित बूथ संख्या 42 पर सुबह मतदान से पहले ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसे कई बार ठीक किया गया। यहां साढ़े आठ बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। नगर से सटे मिड्ढा गांव के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 120 पर करीब 20 से 25 मिनट बाद मतदान आरंभ हुआ इसके पूर्व मशीन खराब थी लेकिन उसे सही करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय राजपुर एकौना में इवीएम मशीन खराब बूथ संख्या 353 पर समय से वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। दूसरी मशीन मंगाई गई तब साढ़े आठ बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। बेरुवारबारी ब्लाक के हरीपुर बुथ संख्या 132 का मशीन खराब हो गई यहां भी दूसरी मशीन मंगाई गई। प्राइमरी पाठशाला बूथ संख्या 281 व 282 में सुबह सात बजकर 25 मिनट तक मशीन चेकिंग चलती रही। यहां आठ बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। पीठासीन अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि बीबीपीत मशीन 53 मॉक पोल डिलीट किया गया जिसके बाद मशीन चालू की गई। मतदाता कतार में लगे रहे। चिलकहर क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। मनियर कस्बे के कन्या प्राथमिक विद्यालय पर ईवीएम मशीन खराब दूसरी मशीन मंगाई गई । जयप्रकाशनगर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दलजीत टोला जयप्रकाशनगर स्थित काली मंदिर बूथ संख्या 363 की वीवीपैट मशीन खराब हो गई। यहां सुबह नौ बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बाद में सिस्टम ठीक कर मतदान किसी तरह चालू कराया गया। सहतवार चैन रामबाबा इण्टमिडिएट कॉलेज पर भाग संख्या 325 मतदेय स्थल पर इवीएम खराब निकली। मतदान के लिए लाईन में लोग खड़े रहे। बासडीहरॉड बूथ संख्या 236 चन्द्रपुरा पर सुबह सात बजे करीब 15 मिनट तक ईवीएम मशीन तकनीकी गड़बड़ी के कारण बन्द हो गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के आने बाद इवीएम चालू हो गई। बेरूवारबारी ब्लाक मुख्यालय के ग्राम सभा देलहुवा में भाग संख्या 161 व शिवपुर में मशीन खराब हो गई। यहां मतदान साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हो सका। ठेकहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 51 पर ईवीएम खराब होने से सुबह 8:45 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। जयप्रकाशनगर क्षेत्र के कई गांवों में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को पर्ची नहीं बांटी गयी। इससे मतदाताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनियर इंटर कॉलेज में भाग संख्या आठ व चौदह पर सुबह से ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। मतदाता दो घंटे लाइन में लगने के बाद वापस भी जाने लगे। बेरूवारबारी ब्लाक मुख्यालय के ग्राम सभा देलहुवा में भाग संख्या 161 व शिवपुर में बूथ संख्या 150 व 152 मशीन खराब हो गई। इससे मतदान प्रभावित हुआ। मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed