फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चोलापुर और बड़ागांव पीएचसी को कायाकल्प अवार्ड

चोलापुर और बड़ागांव पीएचसी को कायाकल्प अवार्ड

Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
चोलापुर और बड़ागांव पीएचसी को कायाकल्प अवार्ड
वाराणसी/चोलापुर। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मिलने वाला कायाकल्प अवार्ड इस बार जिले में चोलापुर और बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला है। सत्र 2018-19 में चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पांचवें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में पुरस्कार मिला है जबकि बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को भी जिले में श्रेष्ठ पीएचसी के रूप में पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को हर साल कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। अब तक चोलापुर सीएचसी को तीसरी बार और बड़ागांव पीएचसी को दूसरी बार यह अवार्ड मिल चुका है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चोलापुर सीएचसी में सभी सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जा रहीं हैं जिससे पूरे प्रदेश में श्रेष्ठता हासिल की। पीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। सीएचसी चोलापुर प्रभारी डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सभी जरूरी सुविधाओं के साथ ही टेलिमेडिसिन सेंटर स्थापित हो गया है, जिसमें अपोलो के चिकित्सक सेवा देंगे।
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने एवं उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ऐसे अस्पताल जिसने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है उन्हें सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर पहले स्तर को 15 लाख एवं दूसरे स्तर को 10 लाख रुपये दिये जाते हैं। बाकी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2 लाख रुपये तथा अन्य 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पीएचसी को 50 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed