{"_id":"5cc9fceabdec22073561a895","slug":"151556741354-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में जल्दी छुट्टी, जाम में हिम्मत टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में जल्दी छुट्टी, जाम में हिम्मत टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्कूल से 11 बजे छूटने के बाद भी बच्चे दो बजे के बाद घर पहुंच पा रहे हैं। भीषण गर्मी में शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर लग रहे जाम से बच्चे तो बच्चे बड़े लोग भी बिलबिला जा रहे हैं। बुधवार को शहर के लगभग प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही। राज लग रहे इस जाम का प्रमुख कारण वाहनों का बेतरतीब तरीके से खड़े होना और सड़कों पर अतिक्रमण है।
चांदपुर चौराहा पर सवारी वाहनों का बेतरतीब तरीके से खड़े होना और पटरियों पर अतिक्रमण के कारण जाम एक स्थायी समस्या बनता जा रहा है। वहीं, चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम की समस्या का समाधान कराने की बजाय खुद के लिए छायादार स्थान खोजते नजर आते हैं। बुधवार को कुछ ऐसी ही जाम की समस्या कैंट रोडवेज के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के चलते भी देखने को मिली।
चांदपुर चौराहा से भदोही, प्रयागराज सहित अन्य स्थानों के लिए बसें और अन्य सवारी वाहन आते-जाते हैं। सवारी वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने और पटरियों पर अतिक्रमण के कारण चौड़ी सड़क भी संकरी हो जाती है और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसी तरह डीरेका के सामने की सड़क चौड़ी है लेकिन डीरेका प्रवेश द्वार तिराहा और भिखारीपुर तिराहा पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात समस्या से बेफिक्र बने रहते हैं। इस लापरवाही की वजह से रोज भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता पुल तक कई बार जाम लगता है। बुधवार की दोपहर इस क्षेत्र में लंबा जाम लगा और धूप में लोग परेशान हुए। जाम की समस्या से लंका स्थित मालवीय चौराहा, गोदौलिया से मैदागिन, लहुराबीर, नई सड़क, बेनिया, सिगरा से फातमान मार्ग, मलदहिया और पांडेयपुर सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी रोजाना की तरह ही जाम लगा और राहगीर परेशान हुए।
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास ठोस कार्ययोजना का अभाव है। मगर, यह जरूर है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस के स्तर से किसी किस्म की कोताही नहीं बरती जा रही है। नतीजतन, बीते चार महीने में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ट्रैफिक पुलिस ने 14 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का शहर में रोजाना ई-चालान किया जाता है। एक जनवरी से 30 अप्रैल के बीच 58534 वाहनों का ई-चालान किया गया। इनमें से 1836 वाहनों से 14 लाख 65 हजार रुपये वसूले गए।