फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संगीत के महाकुंभ में 15 पद्म अवार्डी लगाएंगे हाजिरी

संगीत के महाकुंभ में 15 पद्म अवार्डी लगाएंगे हाजिरी

Fri, 19 Apr 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
संगीत के महाकुंभ में 15 पद्म अवार्डी लगाएंगे हाजिरी
वाराणसी। काशी का संगीत महाकुंभ संकट मोचन संगीत समारोह 23 अप्रैल से शुरू होगा। छह दिवसीय संगीत समारोह में कुल 47 प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें कुल 15 पद्म अवार्ड प्राप्त कलाकार भी शामिल रहेंगे। यह जानकारी संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने गुरुवार को तुलसीघाट पर दी। उन्होंने बताया कि छह दिवसीय संगीत समारोह 28 अप्रैल तक चलेगा। इनमें पांच दिन आठ-आठ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं अंतिम दिन सात कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सात बजे शाम से शुरू होकर भोर तक चलेगा। पहले दिन का कार्यक्रम अमेरिका के कुचिपुड़ी और दिल्ली के ओडिसी नृत्य से होगा।
विज्ञापन

शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
संकटमोचन संगीत समारोह में देश विदेश के प्रतिष्ठित कलाकार मूर्तिकला और चित्रकला से अपनी भावनाओं को प्रस्तुत करेेंगे। यह जानकारी डॉ. वीएन मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस में भारत के राजेश कुमार और शालु सिंह सहित 62 कलाकार और बहरीन के अनिल कुमार, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड के कलाकार अपनी पेंटिंग के माध्यम से पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यहां वार मेमोरियल का उद्घाटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed