{"_id":"5cb24680bdec22141c6e7dc6","slug":"151555187328-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्यादा पुरुषोतम के जन्म पर बजीं बधाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्यादा पुरुषोतम के जन्म पर बजीं बधाईयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शनिवार की दोपहर जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, वैसे ही मंदिरों में जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो गए। चारों ओर बधाई बजने लगी। आयोजन था मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का। कई मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान का पूजन किया।
राम नवमी पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राम महोत्सव आयोजन समिति की ओर से श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुराना पान दरीबा, लहुराबीर, चौराहा, चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया से होते हुए चितरंजन पार्क पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्षमण, सीता की झांकी शामिल रही। कार्यक्रम में संयोजक प्रणव कुमार पांडेय, अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महानगर अध्यक्ष राजन तिवारी, आनन्द सिंह, दिवाकर, अर्जुन, निखिल त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से संतोष सेठ, रितेश श्रीवास्तव शिबू, अनिल सेठ, दिनेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
तुलसी घाट पर शनिवार को श्रीराम नवमी महोत्सव मनाया गया। गोस्वामी तुलसीदास के कर्म स्थली पर आयोजित रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 12 बजे अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास एवं संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने भगवान राम सीता लक्ष्मण की आरती पूजन करके किया। इस अवसर पर डॉ. विजय नाथ मिश्र, गोपाल पांडे, अशोक पांडे सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा जमुनी तहजीब पेश करते हुए इंद्रेश नगर लमही में विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं द्वारा भगवान राम की आरती उतारी गई। इन महिलाओं ने कहा कि इस्लाम भी अन्य धर्मों का आदर करना जानता है। इस दौरान सभी महिलाओं ने भगवान राम के जन्म की बधाई भी दी। फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने उर्दू में हनुमान चलीसा का पाठ करके सभी हिंदू और मुस्लिम महिलाओं को मानवता के एक सूत्र में बांध दिया। इस अवसर पर अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।