{"_id":"5caba8a0bdec222dc913132e","slug":"151554753696-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भारत के सपनों को पूरा करेगा घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भारत के सपनों को पूरा करेगा घोषणा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी भाजपा के घोषणा पत्र को पार्टी नेताओं ने नए भारत के निर्माण का संकल्प पत्र करार दिया।
कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा- देश की संप्रभुता और स्वाभिमान जगाने वाला संकल्प पत्र भगवान श्रीराम के प्रति आस्था की प्रतिबद्धता जताता है। पार्टी का संकल्प पत्र देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। किसानों की भलाई के साथ ही युवाओं, व्यापारियों की बेहतरी का संकल्प निश्चित तौर पर नए भारत का निर्माण करेगा।
प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि भाजपा वादे नहीं, इरादे में विश्वास करती है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले-पिछले चुनाव में संकल्प पत्र में 559 बिंदुओं पर वादे किए थे और 520 वादे पूरे कर सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान और अर्थव्यवस्था को संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी गई है।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संकल्प पत्र केंद्र सरकार के उद्देश्य सबका साथ सबका विकास को दर्शाता है।
गठबंधन और कांग्रेस ने जुमलेबाजी का पिटारा बताया
भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन ने जुमलेबाजी का पिटारा बताया।
सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जुमलेबाजी का पिटारा है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि कांठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी 2014 के घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे नहीं किए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि पूर्व में किए वादे ही पूरे नहीं किए हैं। बसपा के जिला उपाध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन ने कहा कि 2014 के घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। एक और जुमला आया है।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि देश की जनता को गैंग आफ नरेंद्र मोदी टीम ने झांसे में डालने का प्रयास किया है। अभी तो जनता 2014 के नजराने का इंतजार कर रही है। एआईसीसी के रिसर्च विभाग के सचिव गौरव कपूर ने कहा कि भाजपा ने मैनिफेस्टो नहीं जुमलाफेस्टो निकाला है। जिलाध्यक्ष प्रजानथ शर्मा ने घोषणापत्र को सिर्फ कागज का पुलिंदा बताया।