{"_id":"5caa58f3bdec2214195aca8c","slug":"151554667763-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान (11 से 18 अप्रैल) होने की उम्मीद है। प्रत्याशी के चयन को लेकर दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिया है। दोनों पार्टियों के नेताओं की मानें तो यहां से सपा प्रत्याशी उतार सकती है।
प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज होगा। दोनों पार्टी के नेता विधानसभावार बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। बेस वोट सहेजने के लिए उनके बीच जाकर पार्टी की रीति और नीति के बारे में बता रहे हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच भी बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के नेताओं की नजर उन लोगों पर भी है जो दल बदल की फिराक में हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है। बसपा के एक नेता ने कहा कि हम अपनी तैयारी में लगे हैं। हाईकमान से जो निर्देश मिला है उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। बैठकों के जरिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यहां अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। इसे देखते हुए नामांकन के दौरान भी बड़े नेताओं के आने की संभावना है।