{"_id":"5caa58ecbdec22146e0fb0bc","slug":"151554667756-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मुक्केबाजी की अपार संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मुक्केबाजी की अपार संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल के खिलाड़ियों में मुक्केबाजी की अपार संभावना है। इस खेल के लिए बेटियां बड़ी तेजी से आगे आ रही हैं और मेडल भी दिला रही हैं। यह बात अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सरजूबाला ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि संयम और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 51 किलो भार वर्ग में वे खेलेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इससे पूर्व वाराणसी मुक्केबाजी संघ, जिला प्रशासन व रोटरी क्लब उदय के संयुक्त संयोजन में रसूलपुर मढ़वा में आयोजित द्वितीय पूर्वांचल बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2019 का फाइनल रविवार को खेला गया। खुशी धवन ने स्वर्ण, सुरभि सिंह, हंसिका सिंह, सुरभि शाह, अंजलि राज ने रजत पदक प्राप्त किया। इसमें वाराणसी विजेता और प्रयागराज उपविजेता बना। इन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज व वर्ल्ड चैंपियन में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज रही सरजूबाला ने पदक प्रदान किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, पर्यवेक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल सिंह मौजूद रहे। धन्यवाद शशि प्रकाश सिंह ने किया।