फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोतवाली थाने के समीप उचक्के नगदी और जेवर लेकर भागे

कोतवाली थाने के समीप उचक्के नगदी और जेवर लेकर भागे

Tue, 02 Apr 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाने के समीप उचक्के नगदी और जेवर लेकर भागे
वाराणसी। कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर सोमवार की रात स्कार्पियो में रखा नगदी और जेवरात से भरा पर्स लेकर दो उचक्के भाग निकले। शोरशराबा सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, इंस्पेक्टर कोतवाली घटना पर पर्दा डालते रहे और पूरी तरह से अनजान बन कर उच्चाधिकारियों को भी सूचना नहीं दिए। भीड़भाड़ वाले स्थान में सरेराह हुई वारदात से इंस्पेक्टर कोतवाली का अनभिज्ञता जताना थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी रामभवन यादव स्कार्पियो से परिवार के साथ मैदागिन क्षेत्र में आए थे।। गोलघर के पास स्कार्पियो खड़ी कर परिवार के पुरुष सदस्य नीचे उतरे और उसमें सिर्फ महिला व बच्चे बैठे हुए थे। इसी बीच दो युवक आए और महिलाओं से बोले कि उनका पैसा सड़क पर गिरा है। महिला जैसे ही स्कार्पियो का दरवाजा खोली समीप खड़े दोनों युवक पर्स लेकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भाग कर आए लेकिन तब तक दोनों युवक आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे। महिला के अनुसार पर्स में 25 हजार रुपया और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन ढुलमुल रवैया देख पीड़ित परिवार कोसता हुआ चला गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि ऐसी किसी वारदात की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed