फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 साल बाद भी नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं

25 साल बाद भी नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं

Sat, 16 Mar 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
25 साल बाद भी नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं
वाराणसी। चितईपुर क्षेत्र की सुसुवाही ग्राम सभा में विश्वकर्मा नगर और नासीपुर की धर्मवीर नगर कॉलोनी में सड़क, सीवर और पेयजल की सुविधा कॉलोनी बनने के 25 साल बाद भी नहीं मिल सकी है। हालत यह है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा नगर और धर्मवीर नगर कॉलोनी में ग्राम प्रधान से शिकायत के चार साल तक 40 बार नापी कराने के बाद सीवर लाइन बिछाई गई। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन का कनेक्शन उसी को मिला जो प्रधान का करीबी था। विश्वकर्मा नगर के रहने वाले प्रभात सिंह ने बताया कि कालोनाइजरों ने कच्चे रास्ते पर प्लाट बेचकर विकास कार्य कराने का वादा किया था। कॉलोनी बसने के बाद न तो सड़क बनी और न ही सीवर व पेयजल लाइन का काम हुआ। 500 से ज्यादा परिवारों वाली इन कॉलोनियों में समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सीमा पांडेय ने कहा कि हल्की बारिश होने पर भी कॉलोनी की सड़कें चलने लायक नहीं रह जातीं हैं। मंजिता सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान काम करवाने में भेदभाव करते हैं। धर्मवीर नगर में रहने वाले संजय यादव ने बताया कि कॉलोनी बनने के बाद कोई विकास का काम नहीं हुआ। कई पत्र भी अधिकारियों को दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बृजेश सिंह ने कहा कि कालोनी में न तो सड़क ठीक है और न ही सीवर व पेयजल लाइन की व्यवस्था है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed