{"_id":"5c7edde0bdec2213f8015094","slug":"151551818208-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 45 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 45 मिनट
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में जाम से राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को हालत यह रही कि सिगरा चौराहा से भेलूपुर थाने तक की लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में 45 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। इसी तरह से इंग्लिशिया लाइन तिराहा से कैंट रोडवेज के बीच सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर वाहनों की कतार लगती रही और राहगीर परेशान होते रहे। इस बीच इंग्लिशिया लाइन तिराहा और कैंट रोडवेज के सामने तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का पूरा ध्यान जाम की समस्या का समाधान कराने की बजाय गैर जनपदों और प्रदेशों से आने वाले वाहनों के कागजात की चेकिंग कर अवैध वसूली करने पर रहा।
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। इसके चलते बाबा दरबार की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात का भारी दबाव देखा गया। रूट डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही के प्रतिबंध के बावजूद गुरुबाग, लक्सा, गिरजाघर, नई सड़क, गोदौलिया, चौक, बांसफाटक, मैदागिन, बुलानाला, जंगमबाड़ी और सोनारपुरा क्षेत्र में पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही थी। इस बीच गोदौलिया क्षेत्र में ही सड़क पर खड़े पुलिस और पीएसी के वाहन भी जाम की बड़ी वजह बन रहे थे। वहीं, सड़कोें व पटरियों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने और अतिक्रमण के कारण शहर के अन्य इलाकों में रोजाना की ही तरह जाम लगा और लोग जूझते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।