{"_id":"5c60877fbdec224c80717f9f","slug":"151549830015-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने वालों के लिए खुलेगा प्री डिपार्चर ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने वालों के लिए खुलेगा प्री डिपार्चर ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विदेश मंत्रालय की मदद से वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट वाले शहरों में विदेश जाने वाले युवाओं को ठगी से बचाने के लिए प्री डिपार्चर ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसमें यूपी के किसी क्षेत्र से विदेश जाने वालों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विदेश जाने वाले युवा कबूतरबाजों के फेर में फंसकर अक्सर ठगी का शिकार हो जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। प्रदेश भर से विदेश जाने वालों के लिए प्री डिपार्चर ट्रेनिंग सेंटर खोलने के एनआरआई विभाग को विदेश मंत्रालय ने सहमति दे दी है। अब बहुत जल्द यह सेंटर यूपी में खुल जाएगा। इसे वाराणसी एयरपोर्ट या इसके आसपास खोलने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि वाराणसी सेंटर के स्थान के लिए एनआरआई विभाग निर्णय लेगा। इसमें विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की टीम के साथ अन्य विशेषज्ञों के जरिए विदेश जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कुशल और अकुशल मजदूरों का विशेष प्रशिक्षण किया जाएगा। एनआरआई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासियों के लिए यूपी में ग्रीवांस रिस्क प्रेसी पोर्टल भी लांच किया गया है। ताकि विदेशों में रहने वाले यूपी के लोगों को किसी तरह की परेशानी होने पर उसका समाधान निकाला जा सकेगा। इसके अलावा पिछले महीने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान एनआरआई विभाग ने विदेशों में प्रवासियों के लिए संचालित सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की थी। इसमें संकट में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों को राजी किया गया था।