{"_id":"5c462f13bdec2273970e3c5b","slug":"151548103443-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टेक्नालॉजी के साथ निवेश की इच्छा : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टेक्नालॉजी के साथ निवेश की इच्छा : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ढाई से तीन करोड़ लोग विदेशों में रहते है। वहां पर कोई कारोबार कर रहा है तो किसी का उद्योग है। भारतीय हो या फिर गैर भारतीय, नई टेक्नॉलाजी के साथ भारत में निवेश करना चाहता है। इसके लिए सभी का स्वागत है।
वह सोमवार को कैंटोमेंट के होटल में आयोजित फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के ‘प्रवासी भारतीयों के लिए भारत में व्यापार की संभावनाएं’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री ने देश की इकॉनमी के विकास के लिए यही तरीका अख्तियार किया है। इससे दूर-दूराज से आए प्रवासी भारतीयों को अपने देश में निवेश करने का अच्छा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि देश में नई टेक्नालॉजी, रिसर्च, अनुसंधान के मुद्दे पर निवेश करेंगे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री अन्ना साहिब पाटिल ने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए एक लाख मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। एफआईआई के महानिदेशक दीपक जैन ने कहा कि भारत के दरवाजे अपनों के लिए सदैव खुले हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी ने कहा कि न्यूजीलैंड ईज आफ डूइंग बिजनेस के मामले में शीर्ष पर है और हाल के दिनों मे भारत ने भी इस क्षेत्र में एक अच्छी छलांग लगाई है। विनिवेश के लिए एक सकारात्मक माहौल यहां भी मिलने लगा है। भूतल एवं जल परिवहन मंत्रालय के सलाहकार अतुल कुलकर्णी ने कहा कि भारत में अभी तक जल परिवहन उद्योग की दृष्टि से मुफीद नहीं था लेकिन सरकार के प्रयास से हल्दिया से वाराणसी के बीच कार्गो उतार कर राष्ट्रीय जलमार्ग से जोड़कर एक सुलभ यातायात उपलब्ध कराया गया है।
चंदा चौधरी, डॉ. राजीव गुप्ता, जगदीश झुनझुनवाला, नीता बूचरा आदि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियाें का स्वागत गौरव गोयल व धन्यवाद ज्ञापन शिवम बंसल तथा संचालन निकिता राजपूत ने किया। इस अवसर पर प्रदीप बूचरा, मनी चतुर्वेदी, सुनील गर्ग आदि उपस्थित रहे।
गांव ही नहीं पूरे भारत से प्यार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए कनाडा के संजीव मलिक को अपने गांव ही नहीं बल्कि पूरे भारत से प्यार है। अपने देश से इतना लगाव है कि हर साल वह अपने शहर मुजफ्फरपुर के चुनसा गांव आते हैं। कनाडा में कवि सम्मेलन का आयोजन करते हैं। इससे जो धन मिलता है उसे वह दिव्यांगों की सेवा में लगा देते हैं। कार्यक्रम में आए फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक जैन का कहना है कि भारत तो दिल में बसता है। भारत मदरनेशन है। छह पीढ़ी से विदेश में रहने के बाद भी अपनी संस्कृति और तहजीब को नहीं भूले हैं।