{"_id":"5c42304abdec2273584f3564","slug":"151547841610-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में ट्रक नेे मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में ट्रक नेे मजदूर को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कोदोपुर गांव के समीप रामनगर-पड़ाव मार्ग पर ट्रक नेे शुक्रवार को मजदूर जितेंद्र भगत (35) को कुचल दिया। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के गोपालगंज जिला के वरौली थाना के मुगल विरैंचा गांव का रहने वाला जितेंद्र रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर अपने घर गया था। शुक्रवार को वह बिहार के ही चंदन विपिन, सोनू और कृष्ण महतो के साथ ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद स्टेशन से आटो रिजर्व कर सभी रामनगर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही कोदोपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पड़ाव की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में आगे बैठा जितेंद्र सड़क के बीच गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक जितेंद्र के सिर को रौंदते हुए तेजी से निकल गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।