फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सारनाथ के लिए 53.81 करोड़ की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण

सारनाथ के लिए 53.81 करोड़ की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण

Fri, 11 Jan 2019 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ के लिए 53.81 करोड़ की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार के दौरे में सारनाथ के विकास के लिए विश्व बैंक की सहायता से स्वदेश योजना के तहत चलाई जाने वाली 53.81 करोड़ की प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट सभागार में विश्व बैंक के अधिकारियों ने बताया कि सारनाथ के आइडियल सिनेरियो के साथ उसकी आध्यात्मिकता बरकरार रखते हुए सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सारनाथ के धम्मचक्र स्थल के ऐतिहासिक वृक्ष को संरक्षित किया जाएगा और सारनाथ क्षेत्र के सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित किया जाएगा। यहां खुले स्थलों के साथ-साथ मेडिटेशन सेंटर भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पर्यटकों को बाबतपुर से सीधे सारनाथ के बुद्धा थीम पार्क होते हुए डियर पार्क, मूलगंध कुटी एवं धमेख स्तूप तक पहुंचाने की योजना है। सारनाथ में पार्किंग, वेंडिंग जोन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर, कपिलवस्तु, फर्रुखाबाद स्थित संकिसा, कौशांबी, सारनाथ एवं श्रावस्ती बुद्धिस्ट सर्किट में आते हैं। भारत सरकार द्वारा सारनाथ एवं कुशीनगर में पर्यटकों को सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस, प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, विधि-न्याय एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी, एडीजीपी पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed