{"_id":"5bce2cdfbdec22696f0083e6","slug":"151540238559-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दोबारा अतिक्रमण किया तो सात साल जेल काटनी होगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दोबारा अतिक्रमण किया तो सात साल जेल काटनी होगी’
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सोमवार को एक बार फिर प्रशासन का अभियान चला। अतिक्रमण करने वालों तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। डीएम और एसएसपी ने उन्हें चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो सात साल जेल काटनी होगी।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी के नेतृत्व में सोमवार को पांडेयपुर से आजमगढ़ लालपुर रोड से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे दोनों पटरियों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने तथा यातायात अवरुद्ध करने पर लोगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान आठ पक्के निर्माण, 16 टीन शेड, 12 अस्थाई अतिक्रमणों को तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान वैष्णो बर्तन स्टोर, एक बर्तन स्टोर, किराना स्टोर, दुकानदार को कूड़ा सड़क पर फेंकने पर, लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल, गुप्ता वेस्ट काटन, श्री कृष्णा पेन्ट हाउस पर पांच पांच हजार, श्री राम साड़ी घर पर 20 हजार, एक पटरी व्यवसाई पर दो हजार, मुस्कान कलेक्शन से 20 हजार, एक दुकानदार से दस हजार, कमलेश मिथिलेश ब्रदर्स दुकानदार को प्लास्टिक बेचने पर 20 हजार, एसके फर्नीचर से 25 हजार का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार रूद्रा गिफ्ट कॉर्नर व गोपी स्टोर को 20-20 हजार, सड़क पर सब्जी बेचने वाले को थाने भिजवाया। सैमसंग गैलेक्सी तथा सोनाली हार्डवेयर से 20 हजार, बी मेगा मार्ट को 25 हजार, वैष्णव पेंट हाउस से 10 हजार, चौरा माता मंदिर के बगल में हलवाई को गंदगी फैलाने पर 20 हजार, रामधनी यादव स्वीट हाउस और कृष्णा ज्वेलर्स से 10 हजार रुपये जुर्माना किया। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में 13 ऑटो रिक्शा का चालान कर 78 हजार, नो पार्किंग से 149 वाहनों से 14 हजार नौ सो रुपये जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी ने पटरी के बीच में लगे विद्युत पोल को हटवा कर किनारे स्थापित कराने का निर्देश दिया।
14 पर मुकदमा
लंका क्षेत्र के रविदास गेट पर अवैध रूप से ठेला और दुकान लगाने वाले 14 दुकानदारों पर लंका थाना प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सोनू मौर्र्या, रमेश लाल सोनकर, विजय कुमार सोनकर, राजाराम सोनकर, गौतम सोनकर, आकाश सोनकर, गोविन्दा सोनकर, शफीक, गोपाल झा, प्रदीप जायसवाल, मनोज सोनकर, देवेन्द्र भल्लाद, विनोद और बृजेश गौड़ शामिल हैं।