{"_id":"5bc63f40bdec22695035fc48","slug":"151539718976-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप पर डालिए गंदगी की फोटो, होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप पर डालिए गंदगी की फोटो, होगी सफाई
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में अगर आपको कहीं भी गंदगी दिखती है तो अब उसकी तस्वीर स्वच्छता ऐप पर डाल सकते हैं। इसकी सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सफाई करेंगे। डिजाइन इनोवेशन सेंटर को स्वच्छता ऐप बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने इसकी घोषणा भी की।
स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कुलपति ने कहा कि परिसर को साफ सुथरा रखने की दिशा में ऐप सहायक होगा। इस पर परिसर के बारे में सफाई के बारे में सुझाव, गंदगी वाले जगह की तस्वीर आदि भेजी जा सकेगी। समारोह में कुलपति ने इंटर्नशिप करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के 120 छात्रों ने उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के गांवों में जाकर काम किया। स्वागत डॉ. आलोक पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मानुषी श्रीवास्तव और संचालन डॉ. अरुण दूबे ने किया। इस दौरान प्रो. आरपी पाठक, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह, डॉ. उमेश सिंह, नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।