{"_id":"5b942451867a557ec31fa69a","slug":"151536435281-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ निकालेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ निकालेंगे जुलूस
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को भाकपा माले सहित वामपंथी दल नगर में जुलूस निकाल कर अजिमुल्लाह चौराहे पर सभा करेंगे। शनिवार को चकदिवानदान में भाकपा, माकपा और मजदूर यूनियनों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि तेल के दाम बेतहाशा बढ़ने से दूसरे खर्चे बढ़ रहे हैं। कामरेड इजहार खां ने कहा कि बढ़ती महंगाई सरकार के हांथ से निकल गई है। प्रधानमंत्री की चुप्पी में यह बात साफ झलकती है। डालर के मुकाबले रुपये में गिरावट, पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि सरकार एक दर्शक की तरह देख रही है। सत्ता में बैठे लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा है। जनता को भरमाने के लिए ऊल जलूल बयान दिए जा रहे हैं लेकिन जनता सब समझ रही है। इंद्रदेव पाल ने कहा कि यह महंगाई केंद्र और प्रदेश की सरकारों को ले डूबेगी। कमर तोड़ महंगाई ने गरीबो की कमर तोड दी है। गरीबों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। मझोले व्यापारी परेशान है। ईधन गैस 900 रुपये पहुंच गया और सत्ता मे बैठे लोग उज्जवला योजना में कनेक्शन देने पर जश्न मना रहे हैं। लोगों ने अपने सिलिंडर किनारे लगा दिए हैं इस सच्चाई से सरकार मुंह मोड़ रही है। बैठक में तय किया गया कि सोमवार को सुबह भदोही रेलवे स्टेशन से भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसमे सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की जाएगी। जूलूस अजिमुल्लाह चौराहे पर आएगा जहां सभा में बदल जाएगा। बैठक में प्रेमबहादुर, भुलाल पाल, कैलाश नाथ बिंद, रामजीत यादव, बनारसी सोनकर, चंद्रेश तिवारी, कबूतरा देवी, पंधारी यादव, रमापति यादव, जावेद अहमद, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, राजनाथ, रमाशंकर, बबलू अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन