फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जलस्तर में मामूली घटाव लेकिन चिंता बरकरार

जलस्तर में मामूली घटाव लेकिन चिंता बरकरार

Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर में मामूली घटाव लेकिन चिंता बरकरार
सीतामढ़ी। बुधवार को सुबह नौ तक बढ़ाव के बाद गंगा के जलस्तर में ठहराव आ गया। दोपहर बाद गंगा में मामूली घटोतरी शुरू हो गई, लेकिन केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी गेज पर बुधवार का अंतिम जलस्तर इस सीजन का सर्वाधिक रहा। बुधवार शाम को जलस्तर 76.400 दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में खलबली मची है। उफनाई गंगा के जलस्तर में ठहराव से गंगा तटीय लोगों में थोड़ी राहत है। लेकिन, कोनिया क्षेत्र के छेछुआ और भुर्रा गांवों में तेजी से हो रही कटान से किसानों की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार को जलस्तर में भारी वृद्धि शुरू हुई और प्रति घंटे आठ सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहीं गंगा के जलस्तर में महज 24 घंटे में ही 1.35 मीटर की बढ़ोतरी हो गई। इससे गंगा में ऊफान की स्थिति रही। बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर इस वर्ष का अधिकतम 76.480 मीटर रिकार्ड किया गया। सुबह नौ बजे से जलस्तर में स्थिरता आ गई और 10 बजे से प्रति घंटे एक सेंटीमीटर का घटाव शुर हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार शाम को जलस्तर में एक सेंटीमीटर की कमी शुरू हो गई। शाम को गंगा का जलस्तर76.400 पर आ गया था। दूसरी ओर बाढ़ का पानी जनजीवन के लिए मुश्किलों का सबब बना है। सीतामढ़ी में गंगा का पानी पक्की सीढ़ी तक पहुंच गया है। इसी तरह उड़िया बाबा आश्रम के पास के नजदीक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ की विभीषिका देखते हुए नाविकों ने अपनी नौकाएं किनारे पर खड़ी कर दीं। हालांकि गंगा के जलस्तर में घटाव की खबर पर गंगा तटीय लोगों में राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed